Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की उपस्थिति में मनाया गया समाजसेवी राहुल गुप्ता का जन्मदिन

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी उपस्थिति में समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता राहुल गुप्ता का केक काटकर, मिठाई,खिलाकर जन्मदिन मनाते हुए शुभकामनाएं प्रदान की। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री राजे का बुके एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। राजे ने बताया कि भाजपा सभी कार्यकर्ताओं व आम जनता के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखते हुए उन्हें अपने साथ लेकर चलती है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि वे भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक घर-घर पहुंचाएं,जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके साथ ही पूर्व राज्य मंत्री विकेश खोलिया के निवास स्थान पर भी जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान खोलिया ने जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए बताया कि भाजपा में सभी छोटे बड़े कार्यकर्ता एक समान है जो तन मन धन से जनता की सेवा हेतु तत्पर रहते हैं। साथ में उपस्थित सुमन भटनागर, जयपुर संभाग प्रभारी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व राष्ट्रीय सचिव भारत तिब्बत संघ, पुष्प लता अत्रे राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष (पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय मंच, पार्षद गणपत सैनी, कार्यकर्ता दीपक जांगिड़, हुकुमचंद गौतम, विनय शर्मा, विकास सैनी, जितेंद्र सिंह राजपूत, सुमित प्रजापति, गणेश शर्मा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.