Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (11 सितंबर 2026)। सत्र 2026-27 के लिए अल्पसंख्यक बालिकाओं तथा अन्य समुदाय की बालिकाओं (SC, ST, OBC, MBC) के लिए छात्रावास में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझडिया ने बताया कि जिला मुख्यालय पर छात्रावास का संचालन किया जा रहा है। छात्रावास में कक्षा 9 से 12, स्नातक, स्नातकोत्तर तथा उच्च तकनीकी शिक्षा जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, एम.बी.ए., बी.बी.ए. और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों जैसे नर्सिंग, बीएड आदि में अध्ययनरत छात्राओं एवं JEE, NEET, CLAT, RAS, IAS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली राजस्थान राज्य की छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। छात्रावास का संचालन 1 अगस्त से किया जाएगा ।
छात्रावास में प्रवेश के लिए कुल 50 सीटें निर्धारित हैं। छात्रावास में छात्राओं के लिए आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। इच्छुक छात्राएं प्रवेश हेतु आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज 30 सितंबर तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, झुंझुनूं में जमा करवा सकती हैं।
अधिक जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, झुंझुनूं से कार्यालय समय में व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष नंबर 7878705321 और 01592-232032 पर संपर्क किया जा सकता है।