Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में आवेदन आमंत्रित

प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी के लिए 7 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

झुंझुनूं, (11 सितंबर 2026)। अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझड़िया ने बताया कि विद्यार्थी के परिवार के सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय 8 लाख रुपये तक होने पर योजना में आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए अल्पसंख्यक समुदाय का प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र एवं आय घोषणा-पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

उन्होंने बताया कि पात्र विद्यार्थी एसएसओ पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्र विद्यार्थियों से योजना का लाभ उठाने के लिए निर्धारित समय सीमा में आवेदन करने की अपील की गई है।

योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, झुंझुनूं में संपर्क किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.