Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्यपाल ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलकर अंत्योदय की संकल्पना को साकार करने का किया आह्वाहन

जयपुर, (16 अगस्त 2026)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे रविवार को डीडवाना के एक दिवसीय दौरे पर रहे। उन्होंने हॉस्पिटल चौराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा नमन किया। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके साथ व्यतीत किये गए समय के अनुभवों को साझा किया। राज्यपाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन संघर्षों से भरा हुआ रहा परंतु उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में रहकर भी अपना पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया।

राज्यपाल बागडे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय चुनावी राजनीति से दूर रहकर जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले व्यक्तित्व थे, उन्होंने गरीब को परमेश्वर माना और अंत्योदय की संकल्पना दी ताकि गरीब कल्याण सुनिश्चित हो सके। राज्यपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपनाने और उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में राज्यपाल श्री बागडे द्वारा लोकतंत्र सेनानियों को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत, राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने भी संबोधित किया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के महत्व से अवगत करवाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.