Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
तम्बाकू मुक्त राजस्थान अभियान के तहत जिला समन्वय समिति बैठक का आयोजन
कलेक्टर ने सभी विभागों को तम्बाकू मुक्त संस्थान बनाने के दिये निर्देश
जालोर 15 मार्च। कलेक्ट्रेट सभागार जालोर में मंगलवार को राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला में जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जिला स्तरीय अधिकारियों को संम्बोधित करते हुए करते हुए राज्य सरकार के जन घोषणा पत्र के बिंदु संख्या 24 के 19.4 पर अकिंत नीति युवाओं में नशे की लत को रोकने हेतु कारगार कदम उठाना तथा निरोगी राजस्थान अभियान के अंतर्गत तम्बाकू मुक्त राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने और राज्य सरकार की जनघोषणा की क्रियान्विती हेतु एवं मिशन निदेशक एनएचएम राजस्थान डा. जितेन्द्र कुमार सोनी द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार तम्बाकू मुक्त राजस्थान अभियान के तहत जिले के ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने एवं जिले के समस्त कार्यालयों को तम्बाकू मुक्त संस्थान बनाने एवं समस्त विभाग अपनी अपनी जिम्मेदारी तय करते हुए समन्वय के साथ 100 दिवसीय कार्ययोजना में निर्धारित किये गये लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु निर्देश दियें।
अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश मीणा ने कार्यशाला में निरोगी राजस्थान की संकल्पना में युवाओं को तम्बाकू सेवन नहीं करने हेतु प्रेरित करने और तम्बाकू मुक्त जालोर बनाने हेतु हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिये गये। उन्होनें कोटपा अधिनियम 2003 के अंतर्गत जिले के समस्त विभागों को तम्बाकू मुक्त संस्थान बनाने एवं 100 गज के दायरे में तम्बाकू सेवन एवं विक्रय करने वाले तथा कोटपा अधिनियम का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं विक्रेताओं पर चालान कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.गजेन्द्र सिंह देवल ने राष्ट्रीय तम्बाकू नियत्रंण कार्यक्रम के तहत तम्बाकू मुक्त राजस्थान अभियान के 100 दिवसीय कार्ययोजना के बारे में जानकारी देते हुए कोटपा अधिनियम 2003 के अंतर्गत धारा 4, धारा 5, धारा 6 के अनुसार 18 वर्ष से कम उम्र वालों को तम्बाकू उत्पादों के विक्रय की निषेधाज्ञा, धारा 6 बी के अनुसार शिक्षण संस्थाओं के 100 गज दायरे में तम्बाकू उत्पादों के विक्रय की निषेधज्ञा, धारा 7 एवं धारा 7(5) आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
वहीं 100 दिवसीय कार्ययोजना में जिले को तम्बाकू मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की।
कार्यशाला में एसआरकेपीएस संस्था से सोनित मण्डल ने ग्राम पंचायत स्तर तक तम्बाकू मुक्त ग्राम पंचायत की कार्ययोजना के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान जिला स्तरीय समस्त अधिकारीगण, उपभोक्ता मंच के सदस्यगण एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिमन्यु सिंह, जिला आईईसी समन्वयक इमरान बेग कई अधिकारीगण उपस्थित थे।