Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

न्युजनोट स्काउट एवं गाईड छात्राध्यापकों को तम्बाकु के गम्भीर दुष्परिणामों के बारे में किया जागरूक

तम्बाकु उत्पादों से आजीवन दूर रहने की शपथ भी दिलवाई¬

पाली ( 20 जून 2026)।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से जिले में युवाओं को जागरूक करने की कड़ी में पाली जिला मुख्यालय पर बजरंग बाड़ी में संचालित स्काउट एवं गाईड प्रशिक्षण़ केन्द्र में स्काउट गाईड्स छात्राध्यापकों के आवासीय शिविर के दौरान के लिये चिकित्सा विभाग के राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ट द्वारा शनिवार को जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल़ ने बताया कि जिला तम्बाकु नियंत्रण प्रकोष्ठ,पाली द्वारा इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत युवाओं के लिये जागरूकता गतिविधियों के आयोजन विभिन्न स्तरों पर नियमितरूप से किये जा रहे हैं, इसी कड़ी में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों में युवाओं को तम्बाकु के गम्भीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जायेगा ताकि विद्यार्थी आजीवन तम्बाकु उत्पादों के सेवन से बचे रहें। उन्होंने बताया कि ए.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधानाचार्य एवं तम्बाकु मुक्ति केन्द्र के प्रभारी के. सी. सैनी ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर संचालित स्काउट एवं गाईड प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित हो रहे सात दिवसीय आवासीय शिविर के दौरान उपस्थित स्काउट गाईड छात्राध्यापकों को विभिन्न गतिविधियों द्वारा जागरूक किया तथा उनको तम्बाकु मुक्ति की शपथ भी दिलवाई। जागरूकता सत्र के दौरान उन्होंने बताया कि स्काउट परिवार का हिस्सा होने के कारण यह आवश्यक है,कि हम सभी अनुशासित रहें तथा किसी भी प्रकार के नशे की लत से बचे रहें। साथ ही हम जिन संस्थानों में सेवायें प्रदान करेंगें वहॉं पर बच्चे एवं युवा लोगों को जागरूक करेंगें ताकि वे भी तम्बाकु की पहुॅंच से दूर रहें, इस ओर हमें विशेष प्रयास करने की की आवश्यकता है, उन्होंने सभी स्काउट गाईड का आह्वान किया कि वे आज के बाद अपने अपने क्षेत्रों में तम्बाकु मुक्ति दूत के रूप में अपनी सेवायें प्रदान करेंगें ताकि लोगों को तम्बाकू के कहर से बचाया जा सके, इस हेतु सर्वप्रथम अपने अपने परिवार में तम्बाकू सेवन करने वाले लोगों को तम्बाकु मुक्ति हेतु प्रेरित करने की आवश्यकता है।

सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि स्काउट एवं गाईड प्रशिक्षण़ केन्द्र में 

शनिवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सायकोलोजिस्ट के. सी. सैनी ने सहभागियों को जानकारी देते हुये कहा कि तम्बाकु से तबाही तय है, इसलिये युवाओं को तम्बाकु उत्पादों से दूरी बनाये रखना अतिआवश्यक है। के.सी. सैनी ने स्काउट प्रशिक्षणार्थियों को कोटपा-2003 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा तम्बाकु सेवन के कारण हो रही भयावह मौतों के आंकड़े भी प्रस्तुत किये तथा बताया कि तम्बाकु सेवन करने वाले आधे से अधिक लोग तम्बाकु के कारण होने वाले गम्भीर दुष्परिणामों के कारण असमय मौत का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बांगड़ चिकित्सालय स्थित ए.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र पर संचालित तम्बाकु मुक्ति एंव परामर्श केन्द्र की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी प्रदान की,जहॉं पर तम्बाकु सेवन से छुटकारा दिलवाया जाता है तथा लोगों का परामर्श किया जाता है।

 तम्बाकू मुक्ति केन्द्र,पाली के प्रभारी के.सी. सैनी ने सहभागियों को बताया कि वे अब तम्बाकु सेवन करने वाले लोगों को रोकना एवं टोकना शुरू करें तथा अपने साथ आसपास के लोगों तथा अन्य मित्रों को भी इस बारे में बतायें। उनके घर में यदि कोई सदस्य तम्बाकु का सेवन कर रहा है तो उसे स्वयं की सोैगन्ध दिलवाकर तम्बाकु सेवन बन्द करवाने का प्रयास कर सकते हैं, फिर भी यदि उनका तम्बाकु सेवन बन्द नहीं होता है,तो ऐसे लोगों को बांगड़ चिकित्सालय में संचालित तम्बाकु मुक्ति एवं परामर्श केन्द्र में भेजने की व्यवस्था करें,जहॉं पर इनकी तम्बाकु सेवन की लत को छुड़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि तम्बाकु से कैंसर एवं असमय मौत होने की प्रबल सम्भावना है। तम्बाकु के सेवन से कैंसर हो जाने पर पूरा परिवार तबाह हो जाता है, इसे रोकने का आसान तरीका है कि लोगों को तम्बाकुु का सेवन नहीं करने हेतु प्रेरित किया जाये।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सहायक स्टेट कमिश्नर गाईड नूतनबाला कपिला, सी.ओ. स्काउट गोविन्द मीणा, सी.ओ. गाईड डिम्पल दव,े उपाध्यक्ष ताराचंद जैन, सीमा त्रिवेदी, स्काउट एंव गाईड प्रशिक्षक पुरूषोत्तम गिरी गोस्वामी, श्रीमती लीला जैन, प्रकाश परमार, छगनलाल भाटी, दौलत सिंह, रमेश सोलंकी,पुष्पा परिहार तथा विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। सी.ओ. स्काउट गोविन्द मीणा तथा सी.ओ. गाईड श्रीमती डिम्पल दवे ने चिकित्सा विभाग का आभार प्रकट किया तथा आगे भी इसी प्रकार की गतिविधियां संचालित करने का आह््वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.