Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
योगमय हुई झीलों की नगरी हजारों लोगों ने किया योग प्रोटोकॉल का योगाभ्यास जिलेभर में मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वरिष्ठ नागरिकों ने दिखाया उत्साह
जयपुर, (21 जून 2026)। 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रविवार को उदयपुर जिले में महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिले में ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित हुए। जहां हर आयु वर्ग के लोगों ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वैश्विक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है। खराड़ी ने कहा कि स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग की इस वर्ष की थीम समाज को यह संदेश देती है कि नियमित योगाभ्यास से बढ़ती उम्र में भी व्यक्ति स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन जी सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं समृद्ध भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजन स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित संदेश प्रसारित किया गया। इसमें उन्होंने योग को भारतीय जीवनशैली का आधार बताते हुए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।