Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों को तंबाकू से दूर रहने का किया आह्वान
तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने की दिलवाई शपथ
पालीः, 23 मई। युवाओं को नशे से दूर रखना तथा निरोगी राजस्थान अभियान के तहत तम्बाकू मुक्त राजस्थान अभियान के क्रम में विश्व तम्बाकु निषेध दिवस सप्ताह की निरन्तरता में तम्बाकू मुक्त पाली बनाने हेतु नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों के लिये एक जागरूकता सत्र का आयोजन मंगलवार को राजकीय बांगड़ चिकित्सालय में संचालित जी.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र पर पाली जिला तम्बाकू नियन्त्रण प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.इन्दरसिंह राठौड़ ने बताया कि जागरूकता सत्र में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के साइकोलोजिस्ट तथा एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के प्रिंसिपल के सी सैनी ने प्रशिक्षणार्थियों सम्बोधित करते हुए कहा कि तम्बाकु से तबाही तय है, इसलिये युवाओं को तम्बाकु उत्पादों से दूरी बनाये रखने में ही समझदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों को जीवन में कभी भी तम्बाकु उत्पादों का सेवन नहीं करने की एवं अन्य लोगों को तम्बाकु के सेवन को रोकने हेतु उनका परामर्श करने की शपथ भी दिलवाई। के.सी. सैनी ने प्रशिक्षणार्थियों को कोटपा-2003 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा तम्बाकु सेवन के कारण हो रही भयावह मौतों के आंकड़े भी प्रस्तुत किये तथा ए.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र पर संचालित तम्बाकु मुक्ति एंव परामर्श केन्द्र की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी प्रदान की,जहॉं पर तम्बाकु की लत छुड़वाई जाती है तथा लोगों का परामर्श किया जाता है। कार्य्रकम के दौरान राजकीय नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य झूमरलाल पालीवाल, जीएनएम केन्द्र के प्रधानाचार्य तुलसी राम शर्मा, प्रशिक्षक जिस्मा जोन ,तनुुज वैष्णव सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.इन्दरसिंह राठौड़ ने बताया कि बताया बुधवार को जिला स्तरीय कोर्डिनेशन कमेटी की बैठक जिला कलक्टर श्री नमित मेहता की अध्यक्षता में सांयः साढे पांच बजे कलेक्टरेट में आयोजित की जायेगी,जिसमें आगामी विश्व तम्बाकु निषेध दिवस सप्ताह में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की जायेगी तथा इस अभियान में विभिन्न विभागों से अपेक्षित सहयोग की कार्ययोजना भी तैयार की जायेगी।। शुक्रवार 26 मई को प्रातः 08 बजे से राजकीय बांगड़ चिकित्सालय के मुख्य प्रवेश द्वार से एक विशाल जन जनजागरण रैली का आयोजन किया जायेगा,जिसे जिला कलक्टर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगें,रैली में लगभग 600 लोगो के भाग लेने की सम्भावना है। इसी क्रम में रविवार को कलक्टर निवास से पांच मौखा पुलिया तक साईकल रैली का आयोजन किया जायेगा, सोमवार 29 मई को जिला परिषद सभागार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को तम्बाकु उत्पादों के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देने एक एक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। 30 एवं 31 मई को पाली जिले में कोटपा अधिनियम का उल्लंघन करने वाले लोगों एवं दुकानदारों के चालान काटे जायेंगें तथा उनसे जुर्माना वसूला जायेगा। इस हेतु लगभग 5000 लोगों के चालान काटने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को तम्बाकु के दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता पैदा करना है तथा कोटपा अधिनियम की पालना सुनिश्चित करना है। सभी कार्यक्रमों की तैयारियों में विभागीय अधिकारी कर्मचारी जुटे हुये हैं।