Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
बडागांव, (16 मार्च 2024)। केन्द्रीय जल बोर्ड एवं राजस्थान सरकार व हरियाणा सरकार के बीच 1994 के समझोते के अनुसार 02 मार्च 2002 यमुना जल परियोजना के अनुसार झुन्झुनू जिले के सिचाई एवं पिने के लिए ताजेवाला हैड से 1917 क्युसेक पानी की परियोजना को स्वीकृति को लेकर स्टेट हाईवे 37 कालेज स्टेण्ड हान्सलसर पर 33 वे दिन भी पूर्व जिला परिषद सदस्य राजीव गौरा की अध्यक्षता में उत्साह से लगा। धरने को संबोधित करते हुए सोलाना पूर्व सरपंच मोहर सिंह झाझडिया ने कहा भजन लाल सरकार पानी के नाम पर जिले की जनता को झूठा लालीपॉप देकर गुमराह कर रही है। मगर जनता समझदार है, लोकसभा चुनाव में जनता वोट की चोट कर सबक सिखाने का काम करेगी। कैप्टन लीलाधर चौहान ने कहा कि जनता को सोचना होगा कि चन्दाचोर सन्सद में नहीं पहुंच पाए। थरने को पूर्व अध्यापक धर्मपाल खेदड, प्यारे लाल झाझडिया, टोडा राम मीणा व मातादिन शर्मा ने भी सम्बोधित किया, धरने पर दयाराम खैरवा, चौधरी महताब सिंह, हरिराम महला, भागुराम कायथ, बैजाराम झाझड़िया, मोहर सिंह झाझडिया, सुमेर सिंह झाझडिया, श्याम सिंह मील, गुगन राम ब्यामल, रघुवीर चौधरी, अमरसिंह मीणा, रोहिताश्व, मोहर सिंह, मनीराम, गूरुदयाल गोवला, हवा सिंह, हरिराम सिथल, एडवोकेट प्रिया चौहान, कमला गुर्जर, शिशराम सिरोहा, पर्भातीलाल सिरोवा, प्रभु सिंह राठौड़, ईन्द्राज झाझडिया बडी़ संख्या में लोग उपस्थित रहे।