Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वाधीनता दिवस, संयुक्त सचिव ने किया आईटी भवन मुख्यालय में ध्वजारोहण
जयपुर, (15 अगस्त 2026)। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग में शनिवार को 80वां स्वाधीनता दिवस गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आईटी भवन स्थित विभागीय मुख्यालय में संयुक्त सचिव आर. एल. सोलंकी ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के तकनीकी निदेशक श्री अखिलेश मित्तल, तपन कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्मिक उपस्थित रहे।
मुख्यालय के अतिरिक्त सूचना प्रौद्योगिकी विकास एवं ई-गवर्नेंस भवन तथा भामाशाह स्टेट डेटा सेंटर में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही, विभाग के राज्य भर में स्थित समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों में भी स्वाधीनता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।