Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

स्वास्थ्य भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वाधीनता दिवस

जयपुर, (15 अगस्त 2026)। स्वास्थ्य भवन में शनिवार को 80वां स्वाधीनता दिवस गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने स्वास्थ्य भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया गया। कार्यक्रम में निदेशक,आरसीएच डॉक्टर मधु रतेश्वर,निदेशक,एड्स डॉक्टर सुशील परमार सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विभाग में उत्कृष्ट कार्य एवं सेवाओं के लिए 18 चिकित्सकों तथा 44 कार्मिकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित चिकित्सकों में प्रमुख विशेषज्ञ चिकित्सक, वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, कनिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक एवं चिकित्सा अधिकारी शामिल रहे।

इसी प्रकार सम्मानित 44 कार्मिकों में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, एएनएम, नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट, संस्थापन अधिकारी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, सहायक प्रोग्रामर, सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं वरिष्ठ तकनीकी सहायक शामिल रहे।

समारोह में सम्मानित अधिकारियों एवं कार्मिकों के योगदान की सराहना करते हुए डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की मेहनत और समर्पण प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी को जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.