Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बीकानेर हाउस परिसर में गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

प्रमुख आवासीय आयुक्त रोहित कुमार ने किया ध्वजारोहण

नई दिल्ली/जयपुर, (15 अगस्त 2026)। नई दिल्ली के बीकानेर हाउस परिसर में शनिवार को गरिमा और उत्साह के साथ 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख आवासीय आयुक्त रोहित कुमार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी एवं उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

 इस अवसर पर राज्य सरकार के दिल्ली स्थित कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया। समारोह में संयुक्त आवासीय आयुक्त रिंकू मीना सहित विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने आजादी के गीत गाकर समारोह को हर्षोल्लास से भर दिया।

 समारोह में प्रमुख आवासीय आयुक्त ने निपुणता से कार्य करने वाले आर.ए.सी. बटालियन और आवासीय आयुक्त कार्यालय के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर प्रमुख आवासीय आयुक्त सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण किया।

 समारोह के समापन संबोधन में उन्होंने उपस्थित सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बीकानेर हाउस परिसर में आज से प्रारंभ हो रहे 10 दिवसीय तीजोत्सव को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आग्रह किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.