Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित

झुंझुनू (18 जनवरी 2023)। जिले की पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त हुए पदों से संबंधित निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी चिनमयी गोपाल ने बताया कि जिले की तिगियास के वार्ड संख्या 1 एवं बेरी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 3 के रिक्त पद के लिए पंचायत की तथा जिले की बगड़ नगर पालिका के वार्ड न. 1 के वार्ड वार फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 23 जनवरी को, विशेष अभियान की तिथि 28 जनवरी, दावों एवं आक्षेपों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी को, निस्तारण की अवधि 9 फरवरी तक, पूरक सूचियां तैयार करने का कार्य 12 फरवरी तक तथा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी को किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.