Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सीकर (26 मार्च 2025)। चौधरी चरण सिंह ग्रामीण विकास संस्थान ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर चौधरी कुम्भाराम आर्य की नोहर मे स्टेच्यू लगाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि आर्य की स्टेच्यू लगाने की नोहर नगरपालिका द्वारा पत्रांक 428 दिनांक 06.03.2024-25 स्वीकृति जारी हो चुकी है। क्षेत्र के किसान वर्ग चौधरी कुम्भाराम आर्य का स्टेच्यू ससम्मान स्वीकृत स्थान पर लगाना चाह रहे है ।परन्तु कुछ असामाजिकतत्व स्टेच्यू स्थापना का विरोध कर रहे है। चौधरी कुम्भाराम आर्य की नोहर मे स्टेच्यू स्थापना के संबंध मे नियमानुसार कार्यवाही करते हुए स्टेच्यू के स्वीकृत स्थान पर लगाने मे सहायता करे।इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष पूर्ण मल सुण्डा, भारतीय किसान यूनियन युवा इकाई के जिलाअध्यक्ष नरेंद्र धायल, वीर तेजाजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष सांवरमल मुवाल, विक्रम बुरङक, शिवदयाल मील, रामेश्वर सेवार्थी, अभिनव जाखङ, संदीप खीचङ, संजय खीचङ, मनफुल नेहरा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।