Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
श्रीगोपाल गौशाला के चुनाव स्थगित, तीन प्रमुख पदाधिकारी करेंगे यथावत कार्य- चुनाव अधिकारी डॉ. डीएन तुलस्यान
चार साल में 1300 प्रतिशत बढा गौशाला का बैंलेस - अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया
झुंझुनूं, (26 मार्च 2025)। श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन श्री गोपाल गौशाला में बुधवार को हुई। आरंभ में गौशाला के अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया ने दो सालों के कार्यों के साथ—साथ अपने अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया। मंत्री नेमी अग्रवाल ने भी गत वार्षिक सभा की कार्यवाही प्रस्तुत करते हुए गत सालों में गौशाला में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। साथ ही आर्थिक सहयोग देने वाले भामाशाहों का आभार जताया। मंच पर गौशाला अध्यक्ष एवं मंत्री के अतिरिक्त रुपए 1 लाख से अधिक चूंगी देने वाले व्यापारी विजय कुमार राणासरिया, किशोरीलाल टीबड़ा, रामचंद्र मोदी, विपिन जालान, गोपाल जालान, डॉ. डीएन तुलस्यान, दामोदरप्रसाद अग्रवाल, शिवकुमार जालान, नवीन केजड़ीवाल, भरत तुलस्यान, प्रमोद कैंया एवं विश्वनाथ टीबड़ा उपस्थित थे। कोषाध्यक्ष राजकुमार तुलस्यान के अनुपस्थित होने पर आय व्यय का ब्यौरा भी अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया की ओर से प्रस्तुत किया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि जब चार साल पहले उनकी कार्यकारिणी ने कार्यभार संभाला था। तो बैंक बैलेंस, क्लोजिंग बैलेंस और एफडी आदि की जमा राशि 38 लाख 38 हजार 315 रूपए थी। लेकिन चार सालों में भामाशाहों, प्रवासी गौसेवकों, झुंझुनूं शहर के गौभक्तों के सहयोग से चार सालों में ही गौशाला ने उत्तरोत्तर प्रगति की है। जिसके तहत हम गीर गाय भी गौशाला में ला पाए। वहीं अब बैंक बैलेंस, क्लोजिंग बैलेंस और एफडी आदि को मिलाकर 4 करोड़ 84 लाख, 66 हजार 124 रूपए का है। जो एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। इसमें से 4.06 करोड़ रूपए की तो गौशाला की एफडी है। यह प्रगति करीब करीब 13 गुना और 1300 प्रतिशत बढोतरी है। जिस पर मौजूद सभी शहरवासियों ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया। इसके बाद अध्यक्ष खंडेलिया ने कार्यकारिणी की सहमति से डॉ. डीएन तुलस्यान को श्री गोपाल गौशाला के आगामी दो सालों के लिए चुनावों के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। जिसके बाद डॉ. तुलस्यान ने चुनाव प्रक्रिया शुरू करते हुए अलग—अलग क्षेत्रों से 31 सदस्यों का निर्वाचन शुरू किया। परंतु इसी दौरान चुनाव प्रक्रिया में कुछ लोगों द्वारा व्यवधान पैदा कर दिया गया। जिसके कारण चुनाव अधिकारी डॉ. तुलस्यान ने सदस्यों के मध्य सर्वसम्मति बनने तक आगामी तारीख तक चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया। साथ ही आगामी चुनाव होने तक अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष को कार्य करने के लिए अधिकृत किया। डॉ. तुलस्यान ने बताया कि आगामी चुनाव की तारीख घोषित कर चुनाव निष्पक्षता के साथ करवाए जाएंगे। इस मौके पर श्री गोपाल गौशाला के एक लाख रूपए से अधिक की चूंगी देने वाले मंगतूराम नवरंगलाल राणासरिया, प्रहलादराय किशोरीलाल टीबड़ा, रामचंद्र मोदी, कपिल गाडिया, नारायणप्रसाद जालान, सुभाष जालान, केशरदेव देवकीनंदन तुलस्यान, कृष्णा मेडिकल एजेंसी, शिवकुमार जालान, ओम केजड़ीवाल, भरत तुलस्यान, प्रमोद कैंया एवं नेतराम मघराज से उपस्थित प्रतिनिधि व्यापारियों का गौ माता का प्रतीक चिह्न देकर और शॉल ओढकार माल्यार्पण के साथ गौशाला की ओर से अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं मंत्री नेमी अग्रवाल ने सम्मान किया।