Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
चिड़ावा,(6 जून, 2025)। प्रदेश में बने जलस्त्रोतो का जीर्णोद्धार कर उनको पुनर्जीवित करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत स्वंय सेवी संस्थाओं की भागीदारी सुनश्चिित करते हुए झुंझुनू जिले के विभिन्न गांवों में जल एंव पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाली चिड़ावा की स्वंय सेवी संस्था रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा आज गोविन्दपुरा गांव में श्रमदान कार्यक्रम कर तालाब का जीर्णोद्धार किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जागरूकता बैठक की गयी जिसमें मुख्य अतिथि संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेंद्र पालीवाल ने बताया कि राजस्थान सरकार का यह कार्यक्रम जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है प्रदेश में जितने भी पुराने जलस्त्रोत है इस अभियान के माध्यम से उनको जिंदा कर जल संरक्षण किया जाएगा जो कि आज के समय की एक अहम जरूरत है।
उपस्थित सभी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें एक-एक बूंद बचाने की जरूरत है तभी हम भावी पीढी को जल सौगात के रूप में दे सकेगे और इसके लिए हम सबको एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है।
संस्थान कृषि एंव वानिकी समन्वयक शुबेन्द्र भटट् ने जनप्रतिनिधियों से लगातार गिरते भूजल स्तर पर चिन्ता जताते हुए सभी से ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने और वर्षाजल संरक्षण का आह्वान किया ताकि वर्षा का औसतन दर बढने के साथ-साथ भूजल स्तर का बढाया जा सके। इसके साथ ही सभी से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होनें कहा कि इस उद्ेश्य की पूर्ति के लिए गांव-गांव जाकर जनप्रतिनिधियों एंव ग्रामीणजनों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित होना जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान गांव के पुरूषों, महिलाओं एंव बच्चों द्वारा तालाब के अवरूद्ध रास्तों एंव उगे अंवाछित पेड़-पौधों एंव कचरे आदि को हटाकर आगामी बारिश के पानी संग्रहण हेतु पूर्णतया तैयार किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के क्षेत्रिय पर्यवेक्षक बलवान सिंह, अनिल सैनी, अजय बलवदा, मानसिंह एंव सरपंच प्रतिनिधी निहाल सिंह, ग्राम विकास अधिकारी रामनिवास भांभू, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष सवाई सिंह, एलडीसी मंदीप, सुरेश डांगी, कैप्टन मोहरसिंह, रामसिंह, राजकुमार, हजारीलाल, मनसुख, फूलचंद, कैप्टन धर्मपाल आदि ग्रामीणों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।