Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

29 व 30 जून को जिले के इन स्थानों पर लगेंगे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर

झुंझुनूं, (28 जून 2026)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रामीण तथा शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि 29 जून को ग्रामीण सेवा शिविर झुंझुनूं पंचायत समिति के उदावास व कुलोद कलां, उदयपुरवाटी के जोधपुरा, अलसीसर के लूणा, बुहाना के भिर्र, सिंघाना के डुमोली खुर्द, पिलानी के पीपली, चिड़ावा के सारी, मण्डावा के बिरमी, खेतड़ी के त्यौंदा व ठाठवाड़ी, नवलगढ़ के तोगड़ा कलां व राणासर, सूरजगढ़ के बड़सरी का बास तथा गुढ़ागौड़जी के सिंगनौर में आयोजित होंगे।

इसी प्रकार 29 जून को शहरी सेवा शिविर नगरपालिका जाखल के वार्ड 10, विद्या विहार पिलानी के वार्ड 2 व 8, मुकुन्दगढ़ के वार्ड 13, 14, 15 व 16, उदयपुरवाटी के वार्ड 19 व 20, सिंघाना के वार्ड 21, खेतड़ी के वार्ड 13, बुहाना के वार्ड 10, 11 व 12, बगड़ के वार्ड 10, मण्डावा के वार्ड 12, चिड़ावा के वार्ड 19 व 20, पिलानी के वार्ड 19 व 20, सुल्ताना के वार्ड 10, बिसाऊ के वार्ड 12 व 13, सूरजगढ़ के वार्ड 10, झुंझुनूं के वार्ड 25, 26 व 27, डूण्डलोद के वार्ड 10, 11 व 12, मण्ड्रेला के वार्ड 12, मलसीसर के वार्ड 12 व 13 तथा नवलगढ़ के वार्ड 19 व 20 में आयोजित किए जाएंगे।

जिला कलेक्टर ने बताया कि 30 जून को ग्रामीण सेवा शिविर झुंझुनूं पंचायत समिति के पुरोहितों की ढाणी, उदयपुरवाटी के गुड़ा, अलसीसर के हमीरीकलां, बुहाना के सुल्ताना अहीरान, सिंघाना के घरड़ाना कलां, पिलानी के दुदवा, चिड़ावा के भामरवासी, मण्डावा के भीखनसर, खेतड़ी के तातीजा व बांकोटी, नवलगढ़ के कोलसिया व बुगाला, सूरजगढ़ के बामणवास तथा टोडी गुढ़ा के छऊ व सीथल में लगाए जाएंगे।

इसी दिन शहरी सेवा शिविर जाखल के वार्ड 10, विद्या विहार पिलानी के वार्ड 5 व 6, मुकुन्दगढ़ के वार्ड 13, 14, 15 व 16, उदयपुरवाटी के वार्ड 21 व 22, सिंघाना के वार्ड 22, खेतड़ी के वार्ड 14, बुहाना के वार्ड 10 से 12, बगड़ के वार्ड 11, मण्डावा के वार्ड 13, चिड़ावा के वार्ड 21 व 22, पिलानी के वार्ड 21 व 22, सुल्ताना के वार्ड 11, बिसाऊ के वार्ड 14 व 15, सूरजगढ़ के वार्ड 11, झुंझुनूं के वार्ड 28 से 30, डूण्डलोद के वार्ड 10 से 12, मण्ड्रेला के वार्ड 13, मलसीसर के वार्ड 14 व 15 तथा नवलगढ़ के वार्ड 21 व 22 में आयोजित होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.