Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

तेज गर्मी के बीच खाटू पहुंचे लाखों भक्त

निर्जला एकादशी पर लगा वाहनों का लंबा जाम,1500 सुरक्षाकर्मी संभाल रहे व्यवस्था

सीकर, (6 जून 2025)। निर्जला एकादशी के मौके पर आज सुबह से ही सीकर के खाटूश्याम मंदिर में लाखों लोग दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। आज पूरे दिन में यहां लाखों लोग दर्शन करने के लिए आएंगे। सीकर में तेज गर्मी होने के बावजूद भी भक्त मंदिर में दर्शनों के लिए लाइन में लगे हैं।

आज खाटू में भारी भीड़ होने के चलते मंडा रोड और हनुमानपुरा मोड पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम चल रहा है। इस रोड पर वाहन बार-बार आमने-सामने आ रहे हैं। जिसके चलते बार-बार यहां पर ट्रैफिक जाम भी हो रहा है। हालांकि पुलिस लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।

निर्जला एकादशी पर बाबा का श्रृंगार –

निर्जला एकादशी के पर्व पर आज खाटू में करीब 1500 पुलिस सहित अन्य सुरक्षाकर्मी व्यवस्था संभाल रहे हैं। वहीं मंदिर कमेटी के द्वारा भी मंदिर परिसर और लाइनों में श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी और स्प्रिंकलर के जरिए छिड़काव की व्यवस्था भी की गई है।

खाटू में वाहनों का लंबा जाम –

आज मंदिर में भीड़ को देखते हुए VIP दर्शन व्यवस्था पूरी तरह से बंद की गई है। यहां सभी 14 लाइनों से भक्तों को मंदिर में दर्शन के लिए लाया जा रहा है। भीड़ होने के बावजूद भी भक्तों को 30 से 45 मिनट में बाबा के दर्शन हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.