Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजकीय कन्या महाविद्यालय हेतमसर में नवप्रवेशित छात्राओं की सहायता हेतु हेल्पडेस्क की स्थापना

झुंझुनूं, (6 जून 2025)। राजकीय कन्या महाविद्यालय हेतमसर में स्नातक भाग प्रथम (सेमेस्टर-1) कला एवं विज्ञान संकाय में प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 4 जून से प्रारंभ हो गई है। इस अवसर पर महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्राओं की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है। प्रवेश नोडल प्रभारी सहायक आचार्य सुभाष चन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हेल्पडेस्क महाविद्यालय की एन.एस.एस. इकाई की छात्राओं द्वारा संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य नए आने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी एवं सहयोग प्रदान करना है। हेल्पडेस्क का संचालन प्रवेश प्रभारी सहायक आचार्य वन्दना कुमारी के नेतृत्व में किया जा रहा है। हेल्पडेस्क में बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राएं रिया कुमारी, हीना, मोनिका तथा बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्राएं पायल, रोनक, महिगा, सोनू एवं गोनिका सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। ये छात्राएं दस्तावेज़ सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन, विषय चयन और अन्य प्रवेश संबंधित जानकारी में नवप्रवेशित छात्राओं की मदद कर रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.