Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (06 जून 2025)। जल संरक्षण एवं पर्यावरण सरंक्षण के क्षेत्र में जिले में चल रही गतिविधियों के प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी आकलन हेतु वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पत्रकारों का एक दल फील्ड विजिट के लिए रवाना हुआ।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय परिसर से पत्रकारों का दल बुहाना व चिड़ावा क्षेत्र के चयनित जल संरक्षण स्थलों के भ्रमण पर रवाना हुआ, जहां वे जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के तहत हुए विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे।
फील्ड विजिट का मुख्य उद्देश्य जनसाधारण में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जन सहभागिता को प्रोत्साहित करना तथा जिले में जल संचयन के नवाचारों को रेखांकित कर व्यापक प्रचार देना है।
इस दौरान पत्रकारों को क्षेत्र में हुए कार्यों की प्रभावशीलता, तकनीकी पहलुओं एवं जन सहभागिता के स्तर की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त होगी। यह फील्ड विजिट जल संरक्षण अभियान को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।