Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने झुगी बस्ती में बने बूथ पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ
झुंझुनूं (28 जून 2026)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रदेशव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को पुलिस लाइन के सामने स्थित झुग्गी बस्ती में संचालित ‘माँ की ममता पाठशाला’ में कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने बच्चों को पालियों की दवा पिलाकर किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि हमारे देश में पोलियो खत्म हो चुका है लेकिन पड़ोसी देशों में मिलने वाले पोलियो केस के मध्यनजर एतिहात के तौर पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए पांच वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की दवा पिलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कच्ची बस्तियों एवं वंचित क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो अभियान की प्रत्येक खुराक अवश्य दिलाएं।
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि जिले में 1 लाख 66 हजार बच्चों का लक्ष्य है।
कार्यक्रम में आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह, बीसीएमओ डॉ रेखा, डीपीओ सियाराम पूनिया, डीपीसी डॉ महेश कड़वासरा सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन में ‘माँ की ममता पाठशाला’ एवं राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान, झुंझुनूं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह गुर्जर, कोषाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार दीपू, सुमन पूनियां, दलीप सहित अनेक गणमान्य नागरिक, स्वास्थ्यकर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।