Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने मनाया गया तुलसी पूजन दिवस
ट्रस्ट के संरक्षक जोशी का भी मनाया जन्म दिवस
लक्ष्मणगढ़ (25 दिसंबर 2024)। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से बुधवार को सुरेका के भवन में माता तुलसी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रसाद लगाकर व आरती कर मंत्रोच्चारण के साथ तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक दीनदयाल जोशी का जन्म दिवस भी मनाया गया कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने जोशी का मुंह मीठा कराकर बधाई दी।
यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते हुए प्रभाव को युवा पीढ़ी में रोकने के लिए और फालतू के दिखावे से बचने के लिए युवा पीढ़ी को संस्कारवान, चरित्रवान, शिक्षावान व बेहतर चरित्र निर्माण के लिए तुलसी पूजन दिवस मनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि तुलसी पूजन से संपूर्ण प्रकृति के पेड़ पौधों का पूजन एवं भगवान विष्णु के साथ-साथ सभी देवी देवताओं का पूजन संभव है। अतः हम सबको आज के दिन हमारी संस्कृति के विपरीत संस्कारों का परित्याग कर भारतीय संस्कृति के संस्कार के अनुसार तुलसी दिवस मनाना चाहिए व पूजा अर्चना करनी चाहिए। जिससे युवा पीढ़ी के बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं उच्च संस्कारों का परिवेश संभव हो सके तथा उच्च संस्कारों का निर्माण हो सके। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के गीत हमें चाहिए खुशहाली का गायन किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक दीनदयाल जोशी, प्रकाश पासोरिया, प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत , अमित सोनी, पिंटू सुरेका, सुनील कुमार माली, रामपाल कुमावत , गणेश जोशी, हर्ष मुरारका सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।