Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
तोदी महाविद्यालय की छात्रा प्रियांशु को राज्यपाल व कुलगुरु ने शेखावाटी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्रदान कर किया सम्मानित
लक्ष्मणगढ़,(1 अप्रैल 2025)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय कटराथल सीकर में आयोजित पाॅचवे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और कुलगुरू प्रोफेसर अनिल राय ने भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ की छात्रा प्रियांशु को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया ।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने बताया कि प्रियांशु महाविद्यालय में एम ए अंग्रेजी की नियमित छात्रा रहीं हैं तथा फाइनल में 72.78 प्रतिशत अंकों के साथ शेखावाटी विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पहले चतुर्थ दीक्षांत समारोह में भी महाविद्यालय की एमए अंग्रेजी की नियमित छात्रा कृतिका जांगिङ ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। उन्होंने बताया कि शेखावाटी विश्वविद्यालय मे पहली बार आयोजित हुए वार्षिकोत्सव में अंतरमहाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ ने समूह गायन में प्रथम तथा समूह नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने विजेता छात्र-छात्राओ तथा महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले स्टाॅफ सदस्यो डॉ आनन्द शर्मा, ले. डॉ नरेश कुमार वर्मा, अखिलेश त्रिपाठी, मनीष देव मील,डॉ जितेन्द्र काटियाॅ,श्रीमति रिमझिम शेखावत व पंकज शर्मा को बधाई और शुभकामनायें दी।