Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

गुरुवार को जिले के सभी अस्पतालों में होगी फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल

झुंझुनूं (6 मई 2026)। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य संस्थानों एवं निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर 7 मई को फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान अस्पतालों में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम, आपात स्थिति में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा उपलब्ध संसाधनों की प्रभावशीलता की जांच की जाएगी।

सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि वर्तमान में बढ़ती गर्मी के कारण शॉर्ट सर्किट एवं एसी ब्लास्ट जैसी घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए अस्पतालों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजाकर रेस्क्यू ऑपरेशन का डेमो दिया जाएगा तथा फायर सेफ्टी उपकरणों के संचालन एवं स्टाफ की तत्परता की जांच की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अस्पतालों में वार्ड बॉय, नर्सिंग अधिकारियों एवं अन्य स्टाफ को आग लगने की स्थिति में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। साथ ही अस्पतालों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों एवं सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जिले में 4 मई से 10 मई तक फायर सेफ्टी वीक मनाया जा रहा है, जिसकी थीम “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज” रखी गई है। इस अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियों के साथ आपातकालीन सेवाओं को सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.