Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सरकार की योजनाओं को आमजन तक पंहुचाने में सहायक बने ग्रामीण रथ

प्रत्येक गांव की चौपाल पर जाकर लोगों को देंगे योजनाओं की जानकारी- प्रभारी मंत्री

झुंझुनूं, (6 मई 2026)। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पंहुचाने के उद्देश्य से राज्य के प्रत्येक जिले के विधानसभा की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित ग्रामीण रथ जहां योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहा है इसके साथ ही वहां मौजूद अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का कार्य भी कर रहें है। यह बात बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने मंडावा विधानसभा क्षेत्र के नांद ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण रथ अभियान के दौरान आयोजित समारोह में की।

जिले के प्रभारी मंत्री गहलोत ने कहा कि जिले में इन जागरूकता रथ के माध्यम से ग्राम से जुड़े 13 विभागों की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2 साल में राज्य सरकार ने जो बेहतरीन कार्य किये है उनको जनता तक पंहुचाने तथा लोगों के सुझाव एवं समस्याओं को जानने के लिए अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि जनता में खुशी का माहौल है कि सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन गांव तक पंहुचकर उन्हें राहत पंहुचाने का कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि जिले में रथ के माध्यम से अब तक 216 ग्राम पंचायतों के 40 हज़ार से अधिक लोगों से संवाद किया गया है।

मंत्री गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में विकास की जो यात्रा देश और प्रदेश में चल रही है उसे निरंतर आगे बढाने का कार्य किया जाएगा।

निर्वतमान जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि सरकार की ओर से जो प्रचार रथ प्र्रत्येक ग्राम में जा रहा है उसमें एक सुझाव पेटिका रखी गई है जिसमें आमजन अपने सुझाव दे सकते है, जो सीधे सरकार तक पंहुचेंगे। वहीं पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार ने मंडावा विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

जिला कलक्टर डाॅ. अरूण गर्ग ने कहा कि जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक एलईडी वाहन आंवटित किया गया है। एक एलईडी वाहन एक दिन में 3-5 गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा।

समारोह के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, ट्राई साईकिल वितरण, पट्टा वितरण, बीमा क्लेम, अन्नप्राशन जैसी योजनाओं के लाभार्थियों को दस्तावेज सौंपे गए। इस दौरान ग्रामीण रथ पर सरकार की योजनाओं की वीडियो क्लिप का भी प्रसारण किया गया तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई।

इस दौरान जिला परिषद के सीईओ कैलाश यादव, एसीईओ रामनिवास, सीडीईओ अशोक शर्मा, सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर, पीएचईडी एसई राजपाल सिंह, एवीवीएनएल एसी महेश टीबड़ा, मंडावा पंचायत समिति विकास अधिकारी अमित चौधरी, चिडावा प्रधान रोहिताश्व, विश्म्भर पूनियां सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन, जिला एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.