Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया पहुंची खाटूश्यामजी, बाबा श्याम के दर्शन कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना
स्वदेश दर्शन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सीकर, (3 मई 2026)। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी खाटूश्यामजी पहुँचीं, जहाँ उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाकर देश एवं प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।
मंदिर परिसर में सेवक परिवार के प्रताप सिंह चौहान एवं नरेंद्र सिंह चौहान ने उपमुख्यमंत्री का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री ने खाटूश्यामजी में स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत 52 बीघा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, कथा पांडाल सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं।उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बताया कि विकास कार्यों की समीक्षा की गई है तथा जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी प्राप्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि खाटूधाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं।इस अवसर पर खंडेला विधायक सुभाष मील, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, गजानंद कुमावत, जितेन्द्र सिंह कारंगा, ममता मुडोतिया, राजेश चेजारा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।