Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

हरिशरण जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 24 अक्टूबर से

कथा के दौरान प्रति दिवस प्रवचन, प्रभातफेरी एवं धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ ही होंगे सामाजिक सरोकार में सेवा कार्य

झुंझुनू (25 सितंबर 2025)। श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वावधान में केशरदेव देवकीनंदन तुलस्यान परिवार की ओर से चूना का चौक राणी सती रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस पर कुलदेवी राणीसती जी दादीजी एवं पितृ कृपा से श्री मद् भागवत कथामृत महोत्सव का आयोजन 24 से 30 अक्टूबर 2025 तक किया जायेगा।

कथा का समय प्रति दिवस दोपहर 2 बजे से सायंकाल 6 बजे तक का रहेगा। जानकारी देते हुए संस्था के ट्रस्टी एवं आयोजक परिवार के डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने बताया कि व्यास पीठ से कथा का संगीतमय रसपान परम पूज्यनीय श्रृद्धेय हरिणरण जी महाराज के मुख से होगा। उन्होंने बताया कि कथा का शुभारंभ कथावाचक हरिशरणजी महाराज एवं बगड दादू द्वारा के पीठाधीश्वर डॉक्टर अर्जुन दास जी महाराज के सान्निध्य में शुक्रवार 24 अक्टूबर प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। प्रति दिवस कथा स्थल पर प्रातः 5 बजे से प्रवचन, 6.15 बजे से प्रभात फेरी का आयोजन तथा कथा के पश्चात प्रति दिवस धार्मिक प्रश्नोत्तरी में सही उत्तर देने वाले भक्तो को महाराज द्वारा पारितोषिक प्रदान किया जायेगा।

जानकारी देते हुए आयोजक तुलस्यान परिवार के योगेश तुलस्यान एवं सीए प्रशांत तुलस्यान ने बताया कि सात दिवसीय कथा के दौरान प्रति दिवस सेवा कार्यों की श्रंखला में श्री गोपाल गौशाला में गौ-सेवा (गौ माता को छप्पन भोग प्रसाद), सडक सुरक्षा कार्यक्रम में हेलमेट वितरण, रक्तदान शिविर, बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर, सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री एवं स्नेक्स वितरण, जरूरत मन्दो को कम्बल एवं भोजन की थाली वितरण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जावेगा।

श्रीमद्भागवत कथा के भव्य एवं सुंदर आयोजन के लिए श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था, आशिर्वाद पैलेस हाउसिंग सोसाइटी सहित शहर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य, तुलस्यान परिवार व अन्य भक्तजन बेहद उत्साहित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.