Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सूरजगढ़, (25 सितंबर 2025)। आज निकटवर्ती ग्राम पंचायत बेरला में राजस्थान सरकार की तरफ से ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारियों, अधिकारियों ने शिविर में समस्याओं का समाधान किया। मार्गदर्शन किया। सूरजगढ़ तहसीलदार जयसिंह मीणा ने ग्राम पंचायत के प्रांगण में पौधे लगाकर सुबेसिंह को उनकी परवरिश का कार्य सौंपा। वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने बताया कि इस अवसर पर बीडीओ गणेशा राम जाखड़, सरपंच मणी देवी, मुकेश शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक छतरसिंह भालोठिया, डाक्टर संदीप धतरवाल, रतनसिहं चौहान, राजकुमार राव, शेर सिंह खरड़िया, मदन शर्मा, सुरेश-अंतरसिंह, मुकेश लुनायच, प्रताप डैला, उमराव सिरोवा, राजवीर खरड़िया, मातुराम सिरोवा, दलबीर सिंह, अमरसिंह सांगवान, भैरूराम, पप्पू नाई आदि उपस्थित थे।