Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
श्रीगंगानगर जिला प्रभारी मंत्री ने सूरतगढ़ में शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए
जयपुर, (25 सितम्बर 2025)। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं श्रीगंगानगर जिला प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को सूरतगढ़ के वार्ड 29 में शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके जल्द से जल्द समाधान के निर्देश दिए।
गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जन समस्याओं के निराकरण और सरकारी योजनाओं में प्रत्येक पात्र को लाभान्वित करने के लिए राज्यभर में ग्रामीण और शहरी सेवा शिविर लगा रही है। इन शिविरों से आमजन को बहुत राहत मिल रही है।
आमजन ने नगरपालिका क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से जिला प्रभारी मंत्री को अवगत करवाया। शिविर में समस्या समाधान होने से वर्षों बाद सिटी पुलिस थाना को जमीन का मालिकाना हक मिला। जिला प्रभारी मंत्री ने एसएचओ को को सिटी थाने का पट्टा सौंपा।
शिविर में जिला कलक्टर डॉ. मंजू, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री शरणपाल सिंह मान, विधायक डूंगरराम गेदर, उपखंड अधिकारी, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी भी मौजूद रहे।