Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

शिव महापुराण कथा महोत्सव श्री लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से 31 जनवरी से

कथा स्थल पर तैयारियां पूर्ण हुई

झुंझुनू (30 जनवरी 2025)। श्री लावरेश्वर महादेव प्रभु की असीम अनुकम्पा में शिव महापुराण कथा का आध्यात्मिक आयोजन श्री लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर के (तेतीसवें) वार्षिकोत्सव – बसंत पंचमी के शुभअवसर पर 31 जनवरी 2025 से 7 फरवरी 2025 तक किया जा रहा है। विश्व विख्यात श्रदैय बाल व्यास श्रीकान्त जी शर्मा कथामृत का रसपान करायेंगे, पुण्यभूमि श्री झुंझनू धाम में सात दिन तक अपूर्व रसमयी शिव महापुराण कथा होगी।

शिव महापुराण कथा में भक्तिज्ञान, वैराग्य की त्रिवेणी में अवगाहन होगा। कथा स्थल श्री लावरेश्वर महादेव मन्दिर के सामने, चोथमल जी गोयनका नोहरा, झुंझुनूं मैं आयोजित कथा में शिव महिमा एवं शिव प्राकट्य महोत्सव शनिवार 01 फरवरी, शिव पार्वती विवाह रविवार 02 फरवरी, गणेश जन्मोत्सव सोमवार 03 फरवरी, श्री हनुमान जन्मोत्सव मंगलवार 04 फरवरी, शिव लीला एवं शिव चरित्र बुधवार 05 फरवरी, द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक कथा गुरुवार 06 फरवरी, श्री राणीसती दादी जी का मंगलपाठ शुक्रवार 07 फरवरी को मंगलपाठ वाचक रवि तुलस्यान द्वारा किया जाएगा।

रविवार, 02 फरवरी 2025 (बसंत पंवमी को भण्डारा (महाप्रसाद) का आयोजन एवं लावरेश्वर महादेव प्रभु का रुद्राभिषेक होगा।

कथा को गरिमामयी रूप से संपन्न करवाने हेतु ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं ट्रस्टी इंद्र कुमार मोदी दिल्ली, सुरेश चंद्र पंसारी, कृपा शंकर मोदी मुंबई, ओमप्रकाश तुलस्यान चेन्नई, राजकुमार अग्रवाल जयपुर, राधेश्याम ढंढारिया जयपुर, अनिल टेकडीवाल दिल्ली, परमेश्वर हलवाई, रमाकांत एवं प्रदीप जालान सूरत, जयपुर से प्रमोद अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, मुंबई से गोपी राम मोदी, संत कुमार मोदी, सूरत से विमल ढंढारिया, सुशील तुलस्यान हैदराबाद, चेन्नई से महावीर प्रसाद गुप्ता एवं गजेंद्र मोदी, स्थानीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत पंसारी, कैलाश अग्रवाल, रुपेश तुलस्यान, अंजनी जालान, गोविन्द जालान, हितेश केजड़ीवाल, राकेश तुलस्यान, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, नवीन जालान, सीमांत तुलस्यान, कालूराम तुलस्यान, इंद्रचंद तुलस्यान, परमेश्वर जालान, श्री गोपाल हलवाई, ताराचंद गुप्ता भौडकीवाला, नितिन नारनोली, निर्मल शाह, अनुप गाडिया, पंडाल एवं स्टेज डेकोरेटर आशीष श्रीमोहन तुलस्यान एवं टेंट वाले रामावतार जांगिड व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.