Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजीविका की महिलाओं ने ली मतदान करने की शपथ

झुंझुनू (19 मार्च 2024)। राजीविका विभाग द्वारा ज्योति राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड बबाई में मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओ द्वारा मेहंदी व रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को मतदान के लिए शपथ दिलवाई गई और निर्भीक होकर अधिक से अधिक मतदान के लिए अन्य महिलाओ को प्रेरित करने और वोटर्स से संबंधित मोबाइल एप्लीकेशंस की जानकारिया दी गई। कार्यक्रम में इसमें राजीविका जिला प्रबन्धक किरण मिश्रा, ब्लॉक प्रभारी तपन सारस्वत, योगेंद्र कुमार, अल्का फोगाट, प्रीतम छाबा, अजय कुमार, सपना, बिमला, कविता सहित समूहों की महिलाओं ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.