Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर,(राजन चौधरी)। शेखावाटी अंचल में तीन लोकसभा क्षेत्र झुंझुनूं, सीकर व चूरू आते हैं। लोकसभा चुनाव 2014 व 2019 में तीनों ही सीटे भाजपा ने जीती थी लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की राह आसान नहीं रही हैं। गत चुनावों के समीकरणों से कहीं अधिक बदलाव हो गया हैं।
चूरू लोकसभा क्षेत्र से गत दो चुनाव भाजपा के राहुल कस्वां ने जीते थे,जबकि इस बार कस्वां की टिकट भाजपा के पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ की तारानगर हार के कारण इस बार भाजपा ने टिकट देवेंद्र झाझड़िया को दे दी। राहुल कस्वां भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए और कांग्रेस की टिकट पर चुनावी मैदान में आ गए। बहुसंख्यक जाट मतदाता ने 7 बार विधायक बनाने में राजेंद्र राठौड़ का सहयोग लगातार मतदान कर विधायक बनवाया। उसे ही 2023 के विधानसभा चुनाव तारानगर से हार का मुंह दिखाते हुए ”मोरया बुला दिया” का नारा भी दे डाला। राजेंद्र राठौड़ ने भी राहुल कस्वां की टिकट कटवा कर कस्वां के ”मोरया बुला दिये”। अब राहुल जीत गया तो राठौड़ के मोरया बोलेंगे या हार गया तो कस्वां के मोरया बोलेंगे। गत चुनाव की तरह भाजपा की राह आसान नहीं रही क्योंकि राठौड़ के खिलाफ माहौल बना हुआ है।
इसी तरह सीकर लोकसभा सीट से भाजपा ने स्वामी सुमेघानंद सरस्वती को तीसरी बार टिकट दी है इस लोकसभा क्षेत्र के खंडेला व श्रीमाधोपुर से दो विधायक ही भाजपा के जीते हैं। वहीं कांग्रेसी व कॉमरेड मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस व भाजपा की सीधी टक्कर होगी तो भाजपा के लिए यह चुनाव चुनौती वाला बन गया है।
झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने झुंझुनू विधायक बृजेंद्र ओला को टिकट देकर मैदान में उतार दिया है। लोकसभा क्षेत्र की 6 विधानसभा सीटों पर कांग्रेसी विधायक हैं। भाजपा के दो विधायक खेतड़ी व नवलगढ़ से हैं। ऐसी स्थिति में माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 गत चुनाव से विपरीत परिणाम दे सकता है। भाजपा का प्रत्याशी अभी तक तय नहीं है फिर भी माना जा रहा है कि झुंझुनू सीट पर भाजपा व कांग्रेस में कड़ा मुकाबला होगा और ओला परिवार का लंबे समय से राजनीतिक वर्चस्व पूरे लोकसभा क्षेत्र में हैं। एक आंकलन यह भी किया जा रहा है कि झुंझुनू से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र ओला को जीताने में झुंझुनू विधानसभा के भाजपाई भी मदद करेंगे ताकि इस सीट पर उपचुनाव हो व भाजपा प्रत्याशी विधायक बन पाए।
शेखावाटी अंचल में आजादी से लेकर लगातार कांग्रेस से प्रभावित रही है। 2014 में 2019 में क्लीन स्वीप रहा लेकिन 2013 में 2018 विधानसभा चुनाव के कांग्रेसी विधायक ही ज्यादा रहे हैं।