Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सूरजगढ़ (30 अगस्त 2025)। आज सूरजगढ़ में वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया की अध्यक्षता में वीर तेजाजी की शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन किया गया। आपको बता दें कि तेजा दशमी 2 सितम्बर को चिड़ावा में बहुत बड़ी शोभा यात्रा निकाली जाएगी।विमोचन कार्यक्रम में जगदेव सिंह खरड़िया ने कहा कि हमारे आराध्य देव किसी एक जाति के नहीं होते।वे सर्व समाज के महान पुरुष होते हैं। जो सर्व समाज के लिए अपना जीवन अर्पण कर देते हैं। तेजाजी भी सर्व समाज के हितार्थ शहीद हुए थे। अतः हमें प्रेरणा लेकर उनके विचारों पर चलते हुए देश हित और समाज हित के कार्य करने चाहिए। कार्यक्रम में योगाचार्य प्रीतमसिंह खुंगाई, सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत लुनायच, पप्पू विजय चौधरी, पूर्व बैंक मैनेजर बाबूलाल बड़गुजर, शिक्षाविद् राजपाल फोगाट, श्रीराम टोलियां, रामनिवास ख्यालिया, सन्दीप खरड़िया, राजकुमार भालोठिया, राजकुमार चिड़ावा, मनिष थालोर, सुशील कोठारी आदि उपस्थित थे