Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सूरजगढ़ (30 अगस्त 2025)। निकटवृति योग नगरी बेरला में वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया की अध्यक्षता में राज्य स्तर पर योग में स्वर्ण,रजत व ब्रान्ज पदक विजेताओं तथा उनके गुरुओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि गोल्डन गर्ल व राज्य कार्य कारिणी सदस्या सुदेश खरड़िया व विशिष्ट अतिथि व्याख्याता महिपाल सिंह खरड़िया थे। 6 वीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में बैक बैंडिंग खेल में नीटू ने गोल्ड, लेग बैलेंस खेल में दीक्षित ने गोल्ड, रिदमिक पेयर में नीटू और दीक्षित ने सिल्वर, ट्रेडीशनल खेल में हिमांशु ने ब्रान्ज, आर्टिस्टिक पेयर में नीटू और दीक्षित ने ब्रान्ज, सब जुनियर बालिका वर्ग में ट्रेडिशनल खेल में टीना ने ब्रांज और सीनियर बालक वर्ग में विशाल ने सिल्वर और ब्रांज मेडल प्राप्त किया। कार्यक्रम में सभी विजेताओं और उनके गुरु अध्यापक राजपाल खरड़िया व महेंद्र सिंह जांगिड़ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सौरभ खारड़िया, विशाल कुमार, सक्खू दादा, पवन सैन व योगार्थियों सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे