Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सूरजगढ़ (02.अगस्त 2026)। गांव जाखोद में आज सामूदायिक धर्मशाला का उद्घाटन हुआ।इस धर्मशाला का निःशुल्क उपयोग सर्व समाज के लोग आवश्यकता अनुसार कर सकेंगे। यह धर्मशाला ईसवरसिहं चाहर ने अपनी स्वर्गीय पत्नी गुलाबो देवी की यादगार में बनाकर गांव को समर्पित की।शेर सिंह शेखावत कोठी वाले की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य सुरेश पायल, पूर्व सरपंच राजकरण भड़िया व सुनिल बिजारणियां थे। समाज सुधारक सुरेश आर्य और उसकी भजन मंडली ने भजनों के माध्यम से वर्तमान सामाजिक स्थिति, चुनौतियां, समस्याएं और उनके समाधान पर बहुत ही रोचक कार्यक्रम पेश किए। व्याख्याता महिपाल खरड़िया ने समाज में भटक रहे युवाओं के सुधार के लिए कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर पहलवान विजेन्द्र शास्त्री,कोच सुमेर सिंह बिजारणियां,होशियार सिंह आर्य, ताराचंद, रामचंद्र, धर्मपाल, लाल चन्द्र खरड़िया, राजेंद्र शर्मा, सुरेन्द्र चाहर, सुरेन्द्र पायल,मांगेराम स्योराण, जयप्रकाश बिजारणियां, कुन्दन सिंह शेखावत आदि उपस्थित थे।