Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदौन्ति मिलने पर आरटिया ने किया आईएएस गोयल का अभिनंदन

जयपुर, (30 अगस्त 2025)। भारतीय प्रशासनिक सेवा में हाल ही में पदोन्नति मिलने पर अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से आईएएस नरेश गोयल का बाइस गोदाम जयपुर स्थित हिंडन हाईट कार्यालय में माला, दुपट्टा व साफा पहनाकर व प्रतिक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
आरटिया चैयरमेन कमल कंदोई, मुख्य संरक्षक आशीष सराफ, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु भूत,कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम बियाणी के आतिथ्य में आयोजित अभिनंदन समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश गोयल, गिरीराज खंडेलवाल, सज्जन सिंह, कैलाश शर्मा, उपाध्यक्ष एच एम जौहरी, सलाहकार डॉ रमेश मित्तल, ज्ञानप्रकाश, ओपी राजपुरोहित, सचिव विजय खदरिया, सुरेश बंसल, मीडिया प्रभारी ललित भारद्वाज सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी सदस्य मौजूद थे। इस अवसर पर गोयल ने उधोग और व्यापार जगत में आरटिया की ओर से किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के व्यापार व उधोग जगत के उत्थान में आरटिया के प्रयासों में सदैव साथ है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.