Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
पाली के श्री गणेश विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय रजत नगर में विद्यार्थियों को दिलाई तम्बाकु से दूर रहने की शपथ
पाली, 20 जुलाई 2023/ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे टोबैको फ्री यूथ कैंपेन- 2023 के तहत आमजन को तम्बाकु उत्पादों से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को शहर के रजत नगर स्थित श्री गणेश विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों व स्टाफ को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देकर नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई। कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ. एसपी मीणा ने बताया कि सरकार के निरोगी राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 31 जुलाई तक टोबैको फ्री यूथ कैंपेन-2023 चलाया जा रहा है। पाली जिले निरोगी राजस्थान अभियान के तहत में विभिन्न स्तरों पर कई प्रकार की जागरूकता गतिविधियों का आयोजन नियमित रूप से किया जाकर जिले में सिगरेट एवं अन्य तम्बाकु उत्पाद अधिनियम 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन को भी सुनिश्चित किया जा रहा है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि टोबैको फ्री यूथ कैंपेन के तहत गुरुवार को पाली शहर के रजत नगर स्थित श्री गणेश विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों के लिये जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के साइकोलॉजिस्ट एवं एएनएम प्रशिक्षण केंद्र पाली के प्रधानाचार्य के सी सैनी ने कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली विद्यार्थियों को तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के बारे में जानकारी प्रदान की तथा तंबाकू उत्पादों से दूर रहने का आह्वान किया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हम सब मिलकर तंबाकू सेवन करने वाले लोगों को रोकना और टोकना शुरू करें, इससे तंबाकू सेवन की प्रवृत्ति में निश्चित रूप से कमी आने की पूर्ण संभावना है I
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य के सी सैनी ने विद्यार्थियों को तंबाकू उत्पादों से जीवन भर दूर रहने तथा अन्य लोगों को भी तंबाकू से दूर रहने हेतु प्रेरित करने की शपथ भी दिलवाईI कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश जोशी, व्याख्याता आनंदी लाल बैरवा, तरुण जोशी, भीमराज चौधरी, विकेश जोशी, चिकित्सा विभाग के जिला आईईसी समन्वयक नंदलाल शर्मा आदि स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।