Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
गौशाला में गिर गाय के तेरह उदारमना दानदाताओ मे से नौ गौभक्त स्थानीय दानदाताओं की ओर से गौ दान की विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई
झुंझुनू,(02 जून 2024)। श्री गोपाल गौशाला नवाचार के क्रम में गिर गाय का पालन करने हेतु तेरह गिर गाय भावनगर गुजरात से लेकर आयी है। गौशाला में गिर गाय के तेरह उदारमना दानदाताओ मे से नौ गौभक्त स्थानीय दानदाताओं की ओर से गौ दान की विधिवत रूप से पूजा अर्चना सामूहिक रूप से एकादशी 2 जून रविवार प्रातः 7.30 से 8.30 कि गयी। पूजा करने वाले गौभक्त केशर देव तुलस्यान परिवार के डॉक्टर डीएन तुलस्यान, चौथमल सुनील कुमार पाटोदीया परिवार के प्रदीप पाटोदिया, नरोत्तम लाल जी जालान परिवार के उमेश जालान एवं दिनेश जालान, सत्यनारायण जी हलवाई परिवार के परमेश्वर, शिवचरण एवं जुगल किशोर हलवाई, काशी नाथ जी जालान परिवार के नारायण जालान एवं शिवकुमार जालान, संत कुमार केडिया परिवार के अशोक कुमार केडिया, सपना अनिल राणासरिया परिवार, बनवारी लाल टेकड़ीवाल परिवार के रवि टेकड़ीवाल, रघुनाथ प्रसाद पोद्दार परिवार ने पंडित महावीर प्रसाद शर्मा बिदासर वालों के आचार्यत्व में विधि विधान के साथ गौदान की पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर गिर गाय पालन हेतु नवनिर्मित गौ भक्त दानदाता स्वर्गीय मणी देवी ढंढारिया एवं स्वर्गीय बिहारी लाल जी ढंढारिया की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र राधेश्याम ढंढारिया, सुपौत्र राहुल एवं राज ढंढारिया (राहुल फुटकेयर लिमिटेड जयपुर) के सौजन्य से बनाए गए शेड का शिलालेख पटिट्का का अनावरण करके लोकार्पण भी किया गया।
तत्पश्चात सम्मान समारोह का आयोजन मंच पर गौशाला के पूर्व अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता एवं भामाशाह विश्वनाथ टीबडा की गरिमामय उपस्थिति में किया गया जिसमें यूपीएससी परीक्षा में 132वीं रैंक प्राप्त करने वाले माधव गुप्ता सुपुत्र राजेश गुप्ता परिवार, उपस्थित नौ गिर गाय के दानदाता परिवार, एवं नवनिर्मित शेड के दानदाता राधेश्याम ढंढारिया परिवार का गौशाला की ओर से दुपट्टा ओढ़ाकर माल्यार्पण के साथ गौ माता का प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया ने दिया जबकि सभी का आभार मंत्री नेमी अग्रवाल ने प्रकट किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन पीआरओ डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने किया।
इस अवसर पर गोपाल गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, मंत्री नेमी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार तुलस्यान, ताराचंद गुप्ता, विश्वनाथ टीबडा, आनंद टीबडा, विपिन राणासरिया, बालकिशन भुकानीया, दुर्गादत्त तुलस्यान, डॉक्टर दिलीप मोदी, राजेश ढेड़िया, अंकित पाटोदिया, श्याम सुंदर जालान, नुवांवाला, कमल केजडीवाल, श्याम सुंदर तुलस्यान, बंटी पंसारी, नरोत्तम लाल राणासरिया, जुगल किशोर मोदी, अजीत राणासरिया, श्याम सुंदर टीबडा, सीए मनीष अग्रवाल, विनोद सिंघानिया, दिनेश चंद्र अग्रवाल, भीम शाह, प्रमोद टीबडा, प्रहलाद अग्रवाल, कमल डालमिया, नवल खंडेलिया, सीए पवन केडिया, राजेश केजडीवाल, शशिकांत चनानिया, प्रमोद जालान, नरेश परसरामपुरिया, नवल खंडेलिया, योगेश हसांसरिया, जितेंद्र शर्मा, श्याम सुंदर मोदी, रमेश गाड़िया, चंडी प्रसाद ढंढारिया, नरेश ढंढारिया, संत कुमार ढंढारिया, दीपक ढंढारिया सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य एवं गौ भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित थे।