Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विधानसभा में राज्यपाल का स्वागत – राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा में अभिभाषण दिया

जयपुर, (19 जनवरी 2024)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के पहले सत्र में अभिभाषण दिया।
इससे पहले राज्यपाल मिश्र के विधानसभा में प्रातः 11 बजे पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचिव सुधांश पंत और विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने स्वागत किया। विधानसभा के मुख्य द्वार पर राज्यपाल मिश्र को आरएसी बटालियन द्वारा सलामी दी गई। बाद में राज्यपाल मिश्र अभिभाषण के लिए सदन में प्रोसेशन में गये।
इससे पहले राज्यपाल ने विधानसभा में संविधान की प्रस्तावना का सदन के सभी सदस्यों को वाचन  करवाया और बाद में संविधान के मूल कर्तव्यों को पढ़कर सुनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.