Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
राम लला जी प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को आधे दिन का सार्वजनिक अवकाश
सभी राजकीय कार्यालयों में अपराह्न 2 बजे तक रहेगा अवकाश
जयपुर, (19 जनवरी 2024)। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर अयोध्या में होने वाले राम लला जी के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के अवसर पर 22 जनवरी 2024 को राज्य में अपराह्न 2 बजे तक का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा पूरे भारत में उत्सव से मनाई जाएगी। इसे देखते हुए 22 जनवरी 2024 को राज्य सरकार के समस्त राजकीय कार्यालयों, राजकीय उपक्रमों एवं शिक्षण संस्थानों में अपराह्न 2 बजे तक सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जिससे कि कर्मचारियों को उत्सव में भाग लेने में सुविधा हो सके।