Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
लक्ष्मणगढ़ (27 अप्रैल 2025)। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का वार्षिक अधिवेशन रविवार को जीएस एकेडमी में आयोजित हुआ। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी लीलाधर मील प्राचार्य व पर्यवेक्षक नंदकिशोर जाखड़ व फारुख अली के सानिध्य में उपशाखा लक्षमनगढ के चुनाव हुए।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर सभाध्यक्ष हनुमान प्रसाद, उपसभाध्यक्ष केशरदेव व प्यारेलाल नायक, अध्यक्ष महेश कुमार गढ़वाल, मंत्री दिनेश बगड़िया, उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय, मनोज महला, सुधीर महरिया, श्रीचंद, संघर्ष समिति संयोजक संदीप जांगिड़, कोषाध्यक्ष प्रहलाद राय जांगिड़, सहसंयोजक दिनेश महला, राजकुमार, प्रवक्ता ओमप्रकाश सर्वा, संयुक्त मंत्री हरदयाल, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि प्रेमसुख थालौड़, महिला मंत्री मोनिका, कार्यालय मंत्री श्रवण कुमार, संरक्षक मंडल में प्रेमसिंह डोटासरा, राजेंद्र सिंह नैण, देवी सिंह मूंड, सोहनलाल कुमावत, बिहारी लाल, देवकरण गोदारा, मामचंद ढुकिया, शिवपाल सिंह महला चुनें गये। अधिवेशन व चुनाव का संचालन रामावतार फगेडिया ने किया।