Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जिला कलेक्टर ने कानून व्यवस्था को लेकर ली वीसी

जिले में हर हाल में कायम रहे कानून व्यवस्था — जिला कलेक्टर

सीकर, (27 अप्रेल 2025)। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि सीकर जिले की पहचान आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की है, जिसे हमें बनाये रखना है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में हर हाल में कानून व्यवस्था बनी रहें, इसके लिए सभी उपखण्ड अधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षकों, वृत निरीक्षकों, थानाधिकारियों को प्रतिदिन जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम से घटनाओं एवं सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा रविवार को जिले की कानून व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उपखण्ड अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, तहसीलदार, थानाधिकारियों की अटल सेवा केन्द्र में आयोजित वी.सी की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों से वहां कि कानून एवं शान्ति व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना किसी भी रूप में साम्प्रदायिक तनाव का रूप ना लें। इसके लिए सभी अधिकारी संवैदनशीलता से कार्य करें। उन्होंने सभी पुलिस थानो को नियमित सीएलजी और शान्ति समितियों की बैठक लेकर संदिग्ध व्यक्तियों, स्थानों, भ्रामक और सामप्रदायिक तनाव भड़काने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट, वृताधिकारी पुलिस, तहसीलदारों, थानाधिकारियों की बैठक आयोजित कर विशेष सतर्कता एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान करावें तथा सभी अधिकारियों को विशेष अलर्ट पर रखें। उन्होंने खाटूश्यामजी उपखण्ड अधिकारी को निर्देश दिये कि खाटूश्यामजी में धर्मशालाओं, होटलों में कोई भी अवांछित व्यक्ति नहीं रूके,इसकी सघन मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि हमारा आसूचना तंत्र मजबूत होना चहिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने कहा कि जिले में शान्ति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन मुश्तेदी से कार्य करें। उन्होंने जिले में नाकाबंदी और पुलिस गस्तों को और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण स्थानों, मुख्य बाजार, पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन एवं संवेदनशील, भीड़भाड़ वाले अन्य स्थानों पर सतत् निगरानी रखी जाये तथा पर्याप्त पुलिस जाप्ता नियोजित किया जाये। तनावपूर्ण स्थानो को चिन्हित कर अतिरिक्त जाप्ता लगाये। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक स्तर पर क्षेत्र के मौजीज ​लोगों, धर्म गुरूओं के साथ संवाद कायम रहें और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर पुलिस सख्ती से कार्यवाही करें।

बैठक में प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर रतन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, उपखण्ड अधिकारी धोद राहुल मल्होत्रा, सीकर निखिल कुमार,फतेहपुर दमयंति कंवर, जिले के वृत पुलिस अधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, सदर, उद्योग, कोतवाली के थानाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.