Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

समाजसेवा व शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल की है लक्षमनगढ के भोलाराम टांक ने

लक्ष्मणगढ़ (27 अप्रैल 2025)। सेवा, परोपकार व शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले शिक्षाविद भोलाराम टांक की गिनती लक्षमनगढ सैनी समाज के इतिहास में पहले उप जिलाधिकारी बनने की है। टांक ने शिक्षा के क्षेत्र में गौरव हासिल करते हुए कीर्तिमान स्थापित कर रिकॉर्ड कायम करते हुए इतिहास रचा है।

संघर्ष व अभावों के बीच बीएसटीसी, बीएड के साथ उच्च शिक्षा की डिग्री हासिल करने वाले भोलाराम टांक का जन्म 10 नवंबर 1939 को साधारण परिवार में हुआ। जिस दौर में सैनी समाज में शिक्षा के प्रति नाम मात्र का रूझान था उस परिस्थिति में टांक ने सरकारी अध्यापक की नौकरी हासिल कर ली तथा 1959 में बीएसटीसी कर ली तथा 1964 में बीएड की तथा 30 नवंबर 1997 में दौसा जिले के बांदीकुई से उपजिला शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान अनेकों स्थानों पर अपनी सेवाएं ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा के साथ दी तथा अनेक प्रशासनिक अधिकारी इंजीनियर, चिकित्सक, चार्टेड एकाउंटेंट तैयार किए जो आज भी अनेक सरकारी विभागों में पदस्थापित है।

यहां पावर हाउस रोड़ निवासी भोलाराम टांक सरकारी सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक कार्यों से जुड़कर सेवा व परोपकार के कार्य करने लगे तथा सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले भोलाराम टांक को हाल ही में समाजसेवी आनंद कुमार बागड़ी स्मृति शेखावाटी स्तरीय महात्मा ज्योतिबा फुले अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सेवा, परोपकार व शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य के लिए पहचाने जाने वाले भोलाराम टांक एक आदर्श व समर्पित शिक्षक रहे हैं। तथा समाजसेवा व शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल की है। बच्चों को संस्कारवान बनाने व शिक्षित करने के लिए आज भी भोलाराम टांक प्रयासरत रहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.