Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता हुई शांति और सद्भावना समिति की बैठक

सीकर (27 अप्रेल 2025)। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने पहलगाम में हुए हमले को लेकर जिले में शांति व्यवस्थाएं बनाएं रखने के लिए रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शांति और सद्भावना समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि हमें लोगों को विश्वास में लेकर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है साथ ही युवा वर्ग से समझाईश करनी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ या साम्प्रदायिक पोस्ट नहीं डाले। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। लोगों से अपने परिचितों और परिवारजनों को भी सतर्क करने को कहा। उन्होंने आमजन से सभी गतिविधियों पर नजर रखने, और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरन्त पुलिस व जिला प्रशासन को देने के निर्देश दिये।
उन्होंने कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करने का भी आव्हान किया।उन्होंने कहा कि शांति समिति के सभी सदस्य जिला और पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। समिति के माध्यम से जिला और पुलिस प्रशासन को सम्बल और आत्मविश्वास के साथ किसी भी अनैतिक घटना से निपटने में सहयोग मिलता है।बैठक में पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों का दायित्व है कि वे सजग रहकर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए किसी भी अनैतिक घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराएं ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि अपने अनुभवों का लाभ उठाते हुए युवा पीढ़ी को सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट नहीं करने और समाज में नैतिकता के कार्यों में सक्रिय रहने की सलाह दें। कोई भी घटना घटित होने पर दोनों पक्षों की आपसी समझाइश के सहारे उस घटना को बड़ा रूप लेने से रोका जा सकता है। सभी सदस्य दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास अवश्य करें। इस दौरान शांति समिति के सदस्यों सुरेश अग्रवाल, चितरंजन सिंह राठौड़ ने भी अपने-अपने सुझाओं से जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। इस दौरान पहल गांव में हुए हमले में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिन्ट का मौन धारण किया गया। बैठक में सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक, निवर्तमान सभापति जीवण खां, पूर्व विधायक सीकर रतन लाल जलधारी, प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर रतन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, उपखण्ड अधिकारी धोद राहुल मल्होत्रा, सीकर निखिल कुमार, फतेहपुर दमयंति कंवर, पुलिस निरीक्षक, सदर, उद्योग, कोतवाली के थानाधिकारी, शांति समिति के सदस्य महेश शर्मा, ओमप्रकाश पटवारी, साबिर बिसायती, जितेन्द्र कारंगा, राजेश रोलन, पप्पू पहलवान, कमल कुमार शर्मा, सामाजिक संगठनो, प्रबुद्धजन उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.