Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

झुंझुनू की पांच छात्राओं ने हाल ही में विश्वविधालय द्वारा जारी गोल्ड मैडल सूचि में गोल्ड मैडल प्राप्त कर शेखावाटी में छोड़ी अमिट छाप

झुंझुनू, (11 जनवरी 2025)| महर्षि दयानन्द बालिका विज्ञान पी.जी. महाविधालय, झुंझुनू में पांच छात्राओं के गोल्ड मैडल आने पर गोल्ड मैडल का महाउत्सव मनाया गया | विश्वविधालय द्वारा जारी गोल्ड मैडल में एम. एससी. फाइनल की पांच छात्राओं ने गोल्ड मैडल हासिल कर अमिट छाप छोडी है | छात्रा पूजा कुमारी पुत्री दयानन्द सिंह ने एम.एससी. रसायन विज्ञान विषय में 87.78% अंक प्राप्त किया, कल्पना पुत्री मनफूल ने भौतिक विज्ञान में 88.92% अंक प्राप्त किया, साक्षी चाहर पुत्री सुनिल चाहर ने गणित में 86.80% अंक प्राप्त किया तथा शालिनी वर्मा पुत्री रविकांत वर्मा ने 87.13% अंक प्राप्त कर गोल्ड मैडल हासिल किया है | एम. एससी. फाइनल की भौतिक विज्ञान में छात्रा पूनम कुमावत पुत्री जयप्रकाश कुमावत ने 83.17% अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में महाविधालय की एक अलग पहचान बनाई है |
इस अवसर पर संस्था सरक्षक डॉ. घासीराम वर्मा, संस्था सचिव डॉ. हनुमान प्रसाद, महाविधालय प्राचार्य डॉ. रामस्वरूप जाखड एवं समस्त स्टाफ व छात्रायें उपस्थित थी | महाविधालय का समस्त स्टाफ व सभी छात्राओ ने इससे भी बेहतर परीक्षा परिणाम देने का आश्वासन दिया |

Leave A Reply

Your email address will not be published.