Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
लक्ष्मणगढ़, (30 जनवरी 2025)। राजकीय उमा विद्यालय दन्तुजला में गाँव की युवा प्रतिभा डॉ राकेश ढाका पुत्र रामलाल सिंह ढाका को गाँव का प्रथम पीजी डॉक्टर बनने पर पूर्व विद्यार्थी एवं विद्यालय को नकद 21हजार रुपए का आर्थिक सहयोग करने पर विद्यालय परिवार एवं एसडीएमसी सदस्यों द्वारा माल्यार्पण व शॉल ओढाकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य जयप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता एवं सरपंच नरेन्द्र ढूकिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश जांगिड़, गोपाल सिंह ढाका, ओमप्रकाश ढाका, पूर्व प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार ढाका, युवा कार्यकर्ता सुभाष ढाका, पंच श्रीचंद थाकण, उदाराम ढाका, रघुवीर महरिया, भगवानाराम महरिया, रामचंद्र भास्कर, पूर्व शिक्षिका सुमन काला सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। संचालन राजेश बियाणी ने किया।