Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

डॉ गुर्जर ने ग्रामीण सेवा शिविरों का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर

झुंझुनूं, (12 जून 2026)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने शुक्रवार को भीमसर एवं नयासर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सेवाओं और गतिविधियों का जायजा लिया।

सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण, शिविर में आए लाभार्थियों की बीपी एवं शुगर जांच, मरीजों को समय पर फॉलोअप सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था, एचपीवी टीकाकरण, टीबी मरीजों के उपचार तथा निक्षय पोषण किट वितरण, आयुष्मान कार्ड बनवाने और एक्टिवेट करने सहित विभिन्न सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की।

डॉ. गुर्जर ने सेवा दे रहे स्वास्थ्यकर्मियों से संवाद कर शिविरों में आने वाले प्रत्येक लाभार्थी को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम हैं और इनके माध्यम से लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार सुविधाएं उनके गांव में ही उपलब्ध हो रही हैं।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने, टीकाकरण कवरेज बढ़ाने तथा टीबी उन्मूलन एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.