Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
पिलानी/झुंझुनूं, (12 जून 2026)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सीएचसी पिलानी में आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें 100 से अधिक आशा सहयोगिनियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में किलकारी एवं मोबाइल अकादमी कार्यक्रमों की जानकारी देकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम अधिकारी नवल किशोर व्यास ने किलकारी सेवा के तहत गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की माताओं तक मोबाइल के माध्यम से स्वास्थ्य संदेश पहुंचाने की जानकारी दी तथा सही पंजीकरण और मोबाइल नंबर दर्ज कराने के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं आशा समन्वयक संजीव महला ने मोबाइल अकादमी को आशाओं के लिए ऑडियो आधारित प्रशिक्षण मंच बताते हुए इसका नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण के दौरान आशाओं को व्यावहारिक जानकारी दी गई तथा उन्होंने सक्रिय भागीदारी करते हुए विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।या।