Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी – मंगलेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट, मण्डोर में खुलेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं ट्रोमा सेंटर

38 नवीन पदों का होगा सृजन

जयपुर, (08 अक्टूबर 2023)। राज्य सरकार के निर्णयों से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं निरन्तर सुदृढ़ हो रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट, मण्डोर (जोधपुर) में 30 बेड वाले शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं ट्रोमा सेंटर खोले जाने की मंजूरी दी है। साथ ही, इसके संचालन के लिए 38 नवीन पदों के सृजन की भी स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री गहलोत की इस स्वीकृति से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 22 एवं ट्रोमा सेंटर के लिए 16 नवीन पदों का सृजन होगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए कनिष्ठ विशेषज्ञ , चिकित्साधिकारी एवं सफाई कर्मचारी के 2-2, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, नर्स प्रथम श्रेणी, फार्मासिस्ट, सहायक रेडियोग्राफर, लैब टेक्नीशियन एवं कनिष्ठ/वरिष्ठ सहायक के 1-1, नर्स द्वितीय श्रेणी के 6 तथा वार्ड ब्वॉय के 4 पद सृजित किये जाएंगे। इसी प्रकार, ट्रोमा सेंटर के लिए कनिष्ठ विशेषज्ञ (सर्जरी) का 1, चिकित्सा अधिकारी स्नातकोत्तर (सर्जरी) के 2, चिकित्सा अधिकारी स्नातकोत्तर (हड्डी) के 3 तथा नर्स द्वितीय श्रेणी के 10 पद सृजित किये जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने संस्थान के निर्माण तथा मशीनरी एवं उपकरण आदि के लिए 6.07 करोड़ की राशि का व्यय उपलब्ध बजट बजट प्रावधान से किये जाने की भी स्वीकृति दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.