Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

गंगादशहरा के अवसर पर श्री पंचदेव मंदिर में आयोजित बाबा गंगाराम महोत्सव 24 जून को 

आज सभा में दिया गया कार्यक्रम को अंतिम रूप 

झुंझुनू (20 जून 2026)।सभा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया पंचदेव मंदिर- बाबा गंगाराम धाम में बुधवार 24 जून को गंगादशहरा के पावन अवसर पर आयोजित बाबा गंगाराम महोत्सव की सभी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है. मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत् सज्जा एवं पताकाओं से सजाया गया है. इस अवसर पर भजन संध्या, सामूहिक अमृतवाणी-पाठ, छप्पन भोग एवं दर्शन पूजन के कार्यक्रम होंगें.

कोलकाता से आये कारीगर पिछले दस दिनों से सजावट के कार्य को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं, जिसमे मुख्य रूप से बांस, मोती, सोला, फाइबर, थर्मोकोल और फूलों का प्रयोग करके आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है।

उक्त कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी भक्तगण भी पधार रहे हैं, जिनके आवास आदि कि व्यवस्था की जा रही है. इसके अलावा जिले भर से एवं स्थानीय भक्तगण भी बड़ी संख्या में महोत्सव में भाग लेंगे.

महोत्सव का प्रारंभ प्रातः 5:00 बजे महा मंगला आरती से होगा. तत्पश्चात प्रातः 8-00 बजे से विश्व शांति हेतु संगीतमय बाबा गंगाराम अमृतवाणी का सामूहिक पाठ किया जायेगा. जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण भाग लेंगे. दोपहर 4-00 बजे से मंदिर प्रांगन में भजन संध्या होगी, जिसमे श्री गोविन्द शर्मा, निशा दत्त, मुंबई के राकेश बावलिया के अलावा स्थानीय कलाकार भी भजन प्रस्तुत करंगें. मंदिर में दर्शन-पूजन का सिलसिला पूरे दिन चलेगा. इस अवसर पर मंदिर परिसर में सफ़ेद संगमरमर से नवनिर्मित आशीर्वाद मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है. इस मंदिर की कलात्मकता एवं वास्तु शिल्प को देखने दूर दूर से लोग पधारते है.

भक्त शिरोमणि देवकीनंदन एवं परम् आराधिका माता गायत्री देवी ने अपने त्याग, तपस्या एवं भक्ति से इस मंदिर को लाखों भक्तों की श्रद्धा का केंद्र बना दिया. प्रतिवर्ष ज्येष्ठ शुक्ल दशमी (गंगा दशहरा) को आयोजित उक्त महोत्सव में श्रद्धालू भक्तगण बाबा के दरबार में पूजा अर्चना करते हुये अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करतें हैं. जो भी सच्चे मन से बाबा को ध्याता है, उसकी मनोकामनाएं बाबा अवश्य पूरी करतें हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.